Shri Ashok Gehlot

Former Chief Minister of Rajasthan, MLA from Sardarpura

जयपुर के राजस्थान हॉस्पिटल पहुंचकर 2014 लोकसभा चुनाव में करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री लखीराम बैरवा से मुलाकात की। श्री बैरवा के साथ हुई मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं हैं जिससे उनके हाथ, पैर, कमर सहित शरीर में कई फ्रैक्चर आए हैं। मैंने करौली एसपी से बात कर आरोपियों की पहचान कर के उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर पीड़ितों के साथ न्याय सुनिश्चित करने को कहा।
जयपुर  
March 9 , 2026


Best viewed in 1024X768 screen settings with IE8 or Higher