Shri Ashok Gehlot

Former Chief Minister of Rajasthan, MLA from Sardarpura

जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत।

दिनांक
19/10/2026
स्थान
जयपुर


जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत।

NSUI छात्र नेता रितु बराला की जीरो एफआईआर दर्ज न करने पर प्रतिक्रिया :

सवाल : सर डोटासरा जी धरने पर बैठे हैं,एफआईआर दर्ज नहीं हो रही है जयपुर कमिश्नरेट में :

जवाब : वो बैठे हैं, सोच समझ के बैठे हैं। अगर पुलिस को उन्होंने कहा जीरो-आधारित एफआईआर आप दर्ज करो, केरल में तो हो गई है यहाँ भी आप कर देते । मेरे वक्त में मैंने एक बहुत बड़ा फैसला किया था कंपल्सरी FIR, का , इतना बड़ा फायदा होगा जो गरीब है, दलित है, पिछड़े हैं, उनको थाने में जा के FIR दर्ज करवाने की कोई तकलीफ नहीं आई थी। और थानेदार नहीं करेगा तो एसपी करता , एसपी ऑफिस करता। इतना बड़ा हमने निर्णय किया, इनको पूछो कि तुमने वो हटाया क्यों? हटाने से अब क्या हुआ है? हटाने के बाद में ऐसी स्थिति बन गई है, धक्के खा रहे हैं वहां पर! जिसका रेप हुआ है, उसको कह रहे हैं तुम समझौता कर लो, जिससे रेप किया उससे। तो यह जो स्थिति बनी है, उसी कारण से तमाम तरह से यह गड़बड़ हो रही है।

अगर कंपल्सरी FIR की होती, यह नौबत ही नहीं आती, ना धरना देते, FIR दर्ज हो जाती। तफ्तीश तो पुलिस को करनी होती है ना, FIR दर्ज करने में क्या तकलीफ है? कोई किसी को प्रॉब्लम है, अब कर लीजिए, अगर आपको लगे भई इस FIR में कोई दम नहीं, तफ्तीश आप कर रहे हो, FR लगानी है या चार्जशीट बन सकती है, चार्जशीट पेश करनी है ये बाद की बातें हैं। तो क्यों आपने प्रेस्टीज पॉइंट बनाया और यह स्थिति बनी कि हमें धरना देना पड़ा कांग्रेस वालों को? वो भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं, उनको खुद को धरने बैठना पड़ा, इससे बड़ा दुर्भाग्य की बात क्या होगी? सरकार के दिलों-दिमाग के अंदर विपक्ष के प्रति कोई सम्मान नहीं है! केंद्र में यही हो रहा है, मोदी जी के राज में। अगर सम्मान होता तो राहुल गांधी को, खड़गे साहब को सम्मान मिलता पार्लियामेंट के अंदर भी और बाहर भी। आप देख रहे हो क्या स्थिति है।

Best viewed in 1024X768 screen settings with IE8 or Higher