Shri Ashok Gehlot

Former Chief Minister of Rajasthan, MLA from Sardarpura

49 सिविल लाइंस आवास पर विशेष प्रेस वार्ता।

दिनांक
30/10/2026
स्थान
जयपुर


49 सिविल लाइंस आवास पर विशेष प्रेस वार्ता।

1978- 79 में जब श्रीमती इंदिरा गांधी कांग्रेस की अध्यक्ष थीं तब भारत बचाओ रैली हुई थी। उसके बाद में पूरे मुल्क में एक मैसेज गया, आंधी चली इंदिरा जी की, जनता पार्टी की सरकार को जाना पड़ा। कांग्रेस भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीती तथा मुझे भी पहली बार सांसद बनने के सौभाग्य मिला था।

अब वोट बचाओ, देश बचाओ के नाम से रैली है। जो हालात देश में बन चुके हैं उससे देशवासियों में बहुत आक्रोश और चिंता है।

तमाम साथियों से मैं अपील करूंगा कि आप अधिक से अधिक लोग रैली में भाग लें, चाहे अपने साधनों से जाना पड़े, तब भी आप जाएं। इससे एक मैसेज जाएगा और देश को और डेमोक्रेसी को बचाने में आपकी भागीदारी होगी।

एक परसेप्शन बनाने का प्रयास किया गया कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन अराजकता फैला रहे हैं। ये जब रैलियां करते थे तब ये तो जनता के हित की बात करते थे और अब विपक्ष रैलियां कर रहा है तो कह रहे हैं कि अराजकता फैला रहे हैं। ये दोहरे मापदंड वाले लोग हैं और इसलिए भ्रम फैलाने का असफल प्रयास किया कि बगैर चुनाव के सरकार बदलना चाहते हैं जबकि बार बार श्री राहुल गांधी और अन्य नेताओं ने कहा कि जानबूझकर जनता के बीच भ्रम पैदा कर रहे हैं ,लोकतंत्र में सरकार चुनाव से ही बदलती है और जब हमारी आस्था गहरे रूप में लोकतंत्र में है तो विपक्ष कल्पना ही कैसे कर सकता है कि अराजकता फैला कर के सरकार बदल देंगे ? ये इनका भ्रम कामयाब नहीं हो पाया।

इंडिया ब्लॉक की रैली हो रही है, इनको क्या तकलीफ है ? कभी व्यापारियों को भड़का रहे हैं, कभी खुद ही रैली कर रहे हैं, इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष रैली में जा रहे हैं। किस प्रकार का काउंटर करने का तरीका है, उससे पूरा देश हतप्रभ है कि ऐसा भी होता है क्या। इतिहास में पहली बार हो रहा है कि विपक्ष की रैलियों को काउंटर करने के लिए सत्ता संभालने वाले लोग भी सड़कों पर आ रहे हैं।


नाम ही शिखर है, जैसा नाम वैसा ही काम उनका हुआ है। शिखर की तरह ही उन्होंने काम किया है। एक साथ 40 विला लेने की खबर अपने आप में चौंकाने वाली है। इसके लिए मुख्यमंत्री जी को खुद को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उनके कार्यकाल को 3 साल होने आए हैं, इन 3 सालों में सबसे बड़ा घोटाला कोई सामने आया है तो यही आया है। मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में मीटिंग करके छूट दी गई थी। जो आरोप लगे हैं जिसे झूठ साबित नहीं किया जा सकता। जिन पर आरोप लगे हैं वो भी इन्हें झुठला नहीं सकते हैं। कलेक्टर के तौर पर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन के रूप में तथा मुख्यमंत्री कार्यालय के एसीएस के तौर पर जो फैसले हुए हैं वो अपने आप में स्पष्ट करते हैं कि जानबूझकर के भ्रष्टाचार की हदें पार करते हुए दिलेरी और साहस के साथ फैसले किए हैं। सोच सकते हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय में और क्या - क्या घोटाले हो रहे होंगे।

मुख्यमंत्री को खुद को आगे आना चाहिए। एसीबी को जांच देने से काम नहीं चलेगा, खाली एपीओ करने से काम नहीं चलेगा, सीबीआई या ईडी के सामने केस जाए। दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।

अधिकारी दम्पति विदेश बैठे हुए हैं,उन्हें तत्काल वापस आना चाहिए था। अगर उनका कोई दोष नहीं है, मीडिया में कन्फ्यूजन पैदा हो गया है, उनको चाहिए तुरंत वापस आएं और अपनी स्थिति अविलंब स्पष्ट करें।


एक बार खबर आई थी कि ये अधिकारी, आईजी सीएमओ, मुख्यमंत्री जी और उनके परिवार के लोग थे या कौन थे, आपस में छीनाझपटी भी हो गई थी, मुख्यमंत्री के सामने, कोई कहते हैं कि थप्पड़ लगा दिए। पर बहुत बड़ा कांड हुआ था। उसके बाद में आईजी को उदयपुर शिफ्ट किया गया मतलब उनको प्राइज़ पोस्टिंग दी गई कि अपना मुँह बंद रखो। जो काम हमने यहां करवाया आपसे, आपके थ्रू,और ये घटना हुई है मुख्यमंत्री के सामने, उस पर आप अपना मुँह बंद रखोगे इस शर्त के साथ में उनको उदयपुर का आईजी बनाया गया है।

Best viewed in 1024X768 screen settings with IE8 or Higher