पीसीसी में प्रेस से बातचीत।
दिनांक
31/10/2026 |
स्थान
जयपुर
|
पीसीसी में प्रेस से बातचीत।
आज आइरन लेडी इंदिरा जी का बलिदान दिवस और लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती है, एक संयोग है ये। इंदिरा जी के बारे में हम सब जानते हैं कि जिस प्रकार उन्होंने बलिदान दिया है देश के लिए, वो इतिहास में दर्ज हो गया। जिस रूप में उन्होंने जिम्मेदारियों का निर्वहन किया देश के अंदर, बांग्लादेश को आजाद करवाना तो दुनिया के अंदर इतिहास बन गया है जिस प्रकार से बांग्लादेश आजाद हो गया। 20 पॉइंट प्रोग्राम दिया, गरीबी हटाओ की बात करी। इंदिरा जी का एक अपने
आप में एक लंबा संघर्ष का इतिहास हो गया देश के लिए।
मुझे सौभाग्य मिला कि मैं उनके मंत्रिमंडल में डिप्टी मिनिस्टर बना, वहीं से मेरी शुरुआत हुई थी। मुझे बहुत करीब से उनको देखने का समझने का अवसर मिला। और जो मान-सम्मान उन्होंने पाया देश के अंदर, चुनाव हारने के बाद में भी। डेढ़-दो साल में आंधी चली उनकी वापिस। पूरे मुल्क के अंदर जो मीटिंगें हो रही थी उस वक्त में, मुझे भी जोधपुर संभाग में जाने का अवसर मिला उनके साथ में, जोधपुर, बालोतरा, जालौर, पाली इत्यादि जगह पर। रात को तीन-चार बज गए होंगे तब भी लोग जमे रहे वहां मीटिंगों के अंदर। यही हालात पूरे मुल्क के अंदर खबरें आ रही थी, चाहे वो मध्य प्रदेश हो, चाहे कोई राज्य हो, वो स्थिति थी। कहने का मतलब है कि उन्होंने चुनाव हारने के बावजूद भी जो रेस्पेक्ट कमांड किया, वो इतिहास में दर्ज हो गया। उनका बलिदान दिवस पूरा देश मना रहा है, उनको याद कर रहा है, और उनसे प्रेरणा ले रहा है।
एक तरफ तो इंदिरा गांधी ने बलिदान दे दिया, खालिस्तान नहीं बनने दिया, और आज देखिए क्या हो रहा है, तीन साल हो गए मणिपुर को, मणिपुर जल रहा है। क्या-क्या वहां हो रहा है महिलाओं के साथ में, कितने मर्डर हो रहे हैं, कितने बलात्कार हो रहे हैं कि मुख्यमंत्री खुद स्वीकार कर रहा है। उसके बावजूद भी तीन साल हो गए हैं, प्रधानमंत्री जी एक बार मुश्किल से गए हैं, दो-तीन बार अमित शाह जी गए होंगे, पर समस्या का हल नहीं कर पाए, अभी भी खबरें आती हैं वहां से इस प्रकार से। तो क्या वो हमारे मुल्क का हिस्सा नहीं है मणिपुर? छोटा राज्य हो सकता है। कहने का मतलब है कि काम करने के तरीकों में रात-दिन का फर्क होता है।
इसलिए आज उनको हम श्रद्धा के साथ में याद करते हैं इंदिरा जी को, प्रेरणा लेते हैं, और युवा पीढ़ी को लेनी चाहिए प्रेरणा उनसे कि किस प्रकार देश सेवा उन्होंने करी है इस मुल्क के अंदर। सरदार पटेल लौह पुरुष के रूप में माने गए थे। एक तरफ इंदिरा गांधी को आयरन लेडी कहते थे। वाजपेयी जी ने तो दुर्गा कह दिया पार्लियामेंट के अंदर उनको, बांग्लादेश के विजय के बाद में। और लौह पुरुष जो हैं, उनका भी त्याग बलिदान कम नहीं था। पंडित नेहरू के साथ में सरदार पटेल ने भी जो उस जमाने में महात्मा गांधी के सानिध्य में आंदोलन चले थे, उसमें जो भूमिका अदा करी। और देश की आज़ादी के बाद में जो 542 रियासतों का विलय करवाया देश के अंदर, जिस रूप में दबंगता के साथ में, जिस रूप में लौह पुरुष के रूप में उन्होंने फैसले किए, समझाईश करी राजा-महाराजाओं से भी, और अल्टीमेटली पूरा मुल्क एक हो गया।
ऐसे महापुरुष की जयंती है, उस पर हमें गर्व है। इस प्रकार से हमारे मुल्क के अंदर जो फ्रीडम मूवमेंट चला है, उसके त्याग और बलिदान को कोई भूल नहीं सकता जब हमारे नेताओं ने 10-10 साल तक जेलें काटी हैं। 10-10 साल तक, पंडित नेहरू ने भी, महात्मा गांधी ने भी, सरदार पटेल ने भी, मौलाना आज़ाद ने भी। दुर्भाग्य है कि आज जो हालात हैं देश के अंदर वो बिल्कुल उल्टे हैं। आज तो असहमति भी बर्दाश्त नहीं होती इनसे। सवाल कोई पूछ ले इनसे, वो देशद्रोही है। तमाम संस्थाएं दबाव में ले रखी हैं, ज्यूडिशियरी को भी, एजेंसियों को भी, इलेक्शन कमीशन को, जिसके आधार पर देश में डेमोक्रेसी में निष्पक्ष चुनाव होते हैं, वो सब आपके सामने है।
इसलिए देश में दोनों महापुरुष जो हुए हैं, उनके जीवन से हम प्रेरणा लें, नई पीढ़ी को विशेष रूप से क्योंकि कल का भारत उनके कंधों पर आएगा। इसलिए जरूरी है कि नई पीढ़ी जेन ज़ी जो है, वो स्टडी करे कि वास्तव में कांग्रेस वाले क्या बोलते हैं, बीजेपी वाले क्या बोलते हैं। और इनके इतिहास, पुरुषों का इतिहास क्या है देश के अंदर, उसको स्टडी नहीं करेंगे तब तक वो अपनी विचारधारा बना नहीं पाएंगे और देश सेवा कर नहीं पाएंगे। जरूरी है कि देश सेवा के लिए भी उनको चाहिए कि वो पूरी स्टडी करें, फिर सच्चाई क्या है उनका साथ दें, यही मैं कहना चाहूंगा।
रिपोर्टर: सर आज प्रहलाद जोशी आये थे सर... उन्होंने कहा कि जिस तरीके से इंदिरा गांधी और राजीव गांधी इनके नाम पे 400 से ज्यादा स्मारक बनाये और सरदार वल्लभ भाई पटेल को भूल गई कांग्रेस.
जवाब: ये देखिए, ये इनके पास कहने को कुछ है नहीं। इनके पास कहने को कुछ रहा नहीं तो आज़ादी के पहले का इतिहास है, उस वक्त तो ये अंग्रेजों से मिले हुए थे। अंग्रेजों से मिले रहने का इतिहास किसी का है तो वो आरएसएस का है। उस वक्त बीजेपी थी नहीं। जनसंघ का उदय बाद में हुआ, जनसंघ नाम की पार्टी का। और ये ऐसे समझौतावादी लोग हैं कि अपनी पार्टी के झंडे को मिला दिया इन्होंने जनता पार्टी के अंदर। सत्ता में आने के कारण से इन्होंने विचारधारा छोड़ दी अपनी जो जनसंघ की थी दक्षिणपंथी, और उसी को लेके अपनी पार्टी को मर्ज कर दिया जनता पार्टी में। झंडा खत्म कर दिया अपना, विचारधारा खत्म कर दी, जनता पार्टी की विचारधारा अपना ली, वो ये वो लोग हैं। इसलिए इनके जो कमेंट्स आते हैं ना, उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। ये तो खाली कमेंट्स इसलिए करते हैं कि कहने को इनके पास कुछ भी नहीं है।
रिपोर्टर: सर कल शिखर अग्रवाल के खिलाफ एसीबी ने मामला दर्ज कर लिया है सर... क्या कहेंगे?
जवाब: अरे कुछ नहीं हुआ। एसीबी भी इनकी है, मुख्यमंत्री जी के अधीन है, मुख्यमंत्री जी के ऊपर जो आरोप लगा है, उनकी अध्यक्षता में मीटिंग होके फैसला हुआ है इनके पक्ष के अंदर, कंपनी के पक्ष के अंदर। और मुख्यमंत्री जी के सबसे कोई नजदीक रहे अधिकारी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी या एसीएस टू सीएम, तो यही अधिकारी जिनका नाम है शिखर अग्रवाल, वही रहे थे। जो किस्सा मैं सुना रहा हूं बार-बार, झगड़ा हुआ, थप्पड़बाजी हुई या क्या हुआ, वो तो या तो मुख्यमंत्री जी खुद बताएं, या जो शामिल थे उस वक्त में, उसमें ये अधिकारी भी साथ खड़े थे वहां पर, या जो श्रीवास्तव जी जो हमारे IG साहब बने हुए हैं, वो थे, या और कोई इनके परिवार के लोग थे जो भी थे, वो बता सकता है हकीकत तो, मैं कैसे बता सकता हूं?
घटना हुई है ये तो सिद्ध हो गया है, इनके खुद के लोग कहने लग गए हैं। अब वो व्यक्ति को चाहिए ईमानदारी से, देखिए देश भर में ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई ने जो भूमिका अदा करी है जिस रूप में, पूरा देश चिंतित है, आक्रोश भी है उनके अंदर। इतने बड़े केस के बाद में, आप 6 करोड़ में आप संपत्ति खरीद लो, 40 विला, कल मैंने सुना उनके परिवार ने (विक्रेता के), परिवार के किसी ने कहा है कि 15 लाख में ही देते हैं हम तो सब जगह। तो मैंने कहा हमारे कुछ लोग जाके मांगे उनसे 15 लाख के अंदर जो एक करोड़ के विला हैं। हमारे मुख्यमंत्री जी ने पत्रकारों को कहा है कि आप 75 लाख दीजिए, और आपको फ्लैट देंगे। तो पत्रकारों के लिए तो 75 लाख है, और शिखर अग्रवाल जी के लिए 15 लाख है।
और वही वापिस लीज पे देकर के वापिस पैसा वसूल कर लो, ऐसा सौदा तो हम सबको पसंद आएगा, अगर हम सबको आज़ादी मिले, पत्रकारों को, आम जनता को, तो कितने लोगों का भला होगा? ये स्कीम खाली क्या शिखर अग्रवाल के लिए बनाई गई है? मुख्यमंत्री जवाब दे इसका। खाली आपने उनको एपीओ कर दिया। और एपीओ कर दिया, आपने केस एसीबी में दर्ज कर लिया, बड़ी कृपा करी, कि आपने इमीडिएटली परमिशन दे दी। अब अगर एसीबी तक केस रहेगा, अगर ये नहीं जाएगा निष्पक्ष जांच तक नहीं जाएगा, एफआईआर दर्ज नहीं होगी, अभी तो पीई दर्ज हुई है खाली, कुछ नहीं हुआ है। अब वो जांच करेंगे केस बनता नहीं बनता। पूरे देश भर का मीडिया तो चिल्ला रहा है। पूरे देश भर के सब मीडिया के अंदर इसकी एक खबर बन गई है, और ये अभी तक पीई में लगे हुए हैं।
कब तो पीई से कन्वर्ट होगी एफआईआर, एफआईआर के बाद में किस प्रकार से आप बिहेव करोगे, कितना दबाव आएगा डीजी साहब के ऊपर। डीजी साहब तो दबे हुए हैं दबावों में। डीजी साहब जो एसीबी के हैं, बहुत भले आदमी हैं, इतने दब गए हैं वो ऊपर के दबाव से कि महेश जोशी के केस के अंदर आईओ ने कहा कि साहब केस नहीं बनता है, मैं अरेस्ट नहीं कर सकता, तो उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं जानता, ऊपर से दबाव है। और वहां एक महिला अधिकारी है एडीजी एसीबी के अंदर, वो तो डीजी के भी ऊपर है वो। वो सुपर डीजी वही है। एक्चुअल में डीजी जो हैं, वो डी फैक्टो डीजी तो वो हैं। वो हुक्म चलाती हैं, अधिकारियों को देती हैं, डांटती हैं, फटकारती हैं, और केस बन जाते हैं।
जिसको टारगेट करना होता है, टारगेट करने के लिए ही मैं समझता हूं एडीजी जो महिला वो हैं, भद्र महिला हैं, उनको लगाया इसी काम के लिए है कि आप जिनको हम इशारा करें, डीजी साहब तो भले आदमी हैं, ये ज्यादा कह नहीं पाएंगे, इनकी नेचर बोलने की नहीं, ज्यादा डांटने की नेचर नहीं है, तुम वहां बैठो और रगड़ाई करो। तो आप सोच सकते हो रगड़ाई हो रही है लोगों की बेचारों की। निर्दोष लोग फंस रहे हैं। हम चाहते हैं दोषी को आप भले ही कितनी बड़ी सज़ा दो, हम गर्व महसूस करेंगे। दुर्भाग्य से ये डीजी साहब और वो डीजी साहब, दोनों एक ही मायने के हैं। दोनों भले हैं, अच्छे संपर्क हैं मेरे से तो। पहले भी थे, बन के आये तब भी हुए, आज भी मैं रखता हूं। वो अलग बात है।
पर जो उनकी भूमिका है दबाव में काम करने की, उससे उनको मुक्त होना चाहिए, ये मेरी अपील रहेगी, मार्मिक अपील है देश हित में, समाज के हित में। आपकी ये ड्यूटी है जिसके लिए आपने शपथ ली है आईपीएस बनने के बाद में, उस शपथ का निर्वहन करने के लिए आपको आगे आना चाहिए। चाहे वो एक्स वाई जेड कोई भी हो, बेईमानी करी है, करप्शन किया है, उसको सज़ा देनी मैक्सिमम सज़ा दिलाओ, हमें खुशी होगी। पर आईओ कह रहा है केस बनता नहीं, आप कह रहे हो मेरे ऊपर दबाव है मैं क्या करूं? और वास्तव में उसको जेल भेज देते हैं। एक बार अरेस्ट करने के बाद में फिर ज्यूडिशियरी आप देखते हो हालात, कितने ही लोग हमारे मुख्यमंत्री लेवल के लोग भी डेढ़-डेढ़ साल रह गए जेलों के अंदर इस देश के अंदर।
मंत्री लोग रह के आ गए, दिल्ली के अंदर भी, झारखंड के अंदर भी, आप बताइए इतिहास बना रहे हैं। और वो जब रह के आ गए हैं, उनके बाद में उनका क्या है 20 साल तक कुछ नहीं होगा। एक बार तो डेढ़-दो साल रह गए बेचारे। मुख्यमंत्री स्तर का लेवल का आदमी, मंत्री लेवल के आदमी अगर रह जाएं जेल के अंदर, क्या बचता है बताओ, क्या जिंदगी में बीतती है उनके ऊपर? अरेस्ट करके बिठा दीजिए। अरेस्ट करने केस बनते ही नहीं है, अगर आपकी मर्जी नहीं है, आप अरेस्ट करते ही नहीं हो। आप पीई दर्ज कर देते हो और काम चलता रहता है आपका। ये डेमोक्रेसी में उचित है क्या?
कल की रैली जो हो रही है उसमें मैं फिर आह्वान करना चाहूंगा, नौजवानों से विशेष रूप से, कि अपने खुद के साधन लगाने पड़ें लगाओ। कल की रैली में आपका दिल्ली में होना जरूरी है। एक मैसेज जाएगा कि देश की डेमोक्रेसी को बचाने के लिए आपकी भी भागीदारी कभी रही थी। और कोई क्वेश्चन? मैं खड़ा हूं।