जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत
दिनांक
06/11/2026 |
स्थान
जयपुर
|
सवाल (रिपोर्टर): सर आज दिल्ली का दौरा है आपका...
अशोक गहलोत: दिल्ली जा रहा हूं मैं दीपावली के अवसर पर, दिल्ली में राहुल गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष, उन्होंने तमाम साथियों को दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया है। उसमें हम लोग भाग लेंगे। और जब मिलेंगे सब लोग तो राजनीतिक चर्चाएं होती-होती हैं। तो जो हालात हैं देश के अंदर, वो सबके लिए चिंता का विषय है। क्योंकि पूरे मुल्क में जो ये लोग चाहते हैं परिसीमन करवाना, अपने तरीके से परिसीमन करना, अपने तरीके से सीटें बढ़वाना। महिलाओं का तो नाम है खाली। तो ये बहुत खतरनाक मूव है, जिसको हम सब चिंतित हैं।
और इसीलिए, जिस प्रकार इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने जो बिहेव किया है बोलने के अंदर भी, अपने व्यवहार के अंदर भी, और अपने एक्शन के अंदर भी। जिस प्रकार से उन्होंने SIR के नाम से जो वोट काटे भी हैं, वोट जोड़े भी हैं, राजस्थान तो भुक्तभोगी है। यहां तो हजारों फॉर्म छप के आ गए थे, नकली फॉर्म बीजेपी द्वारा। और बंट गए थे राजस्थान के अंदर। वो तो हमें मालूम पड़ गया, तो हमने रोक दिया उसको। जो चीफ कमिश्नर, इलेक्शन के राजस्थान में, मिस्टर महाजन, उनको शिकायत करी बार-बार, डेलिगेशन मिला, पीसीसी अध्यक्ष थे, डोटासरा जी और हमारे एमएलएज़ का, फिर लिखित में ऑर्डर गए तब जाके रुका, वरना हमारे यहां तो अभी तक तो लाखों वोट कट गए होते।
तो ये तो उदाहरण है राजस्थान का तो। यही प्रैक्टिस पूरे मुल्क में अपनाने का प्रयास है। उसको रोकना जरूरी है देश में डेमोक्रेसी को बचाने के लिए। ये तमाम जब जाते हैं तो मीटिंग करते हैं, बातचीत होती है, वो बात भी करेंगे वहां पर। बताएंगे राजस्थान का एग्जांपल कि राजस्थान में किस प्रकार से हमने बचा लिया मालूम पड़ते ही। और तमाम हमारे जिला अध्यक्ष जो थे कांग्रेस के, वो गए, जिला प्रशासन के पास में, शिकायत करी, तब फॉर्म बंटे हुए वापिस आए हैं। जो बीएलओ थे, डीआरओ थे, जो भी थे, उन्होंने फॉर्म बंटवा दिए वहां, वो जो मैं कह रहा हूं नकली फॉर्म छपा के बाहर से आए थे, वो वापिस मंगाए गए हैं। इतना प्रूफ हमारे पास में है।
और कई तो हमारे लोगों ने फोटोकॉपी कर रखी है, फॉर्म नंबर 7 की। तो इतना बड़ा कांड यहां होते-होते बच गया, पर हर राज्य की मैं नहीं कह सकता। इसलिए राहुल गांधी जी जो आरोप लगाते हैं, खड़गे साहब लगाते हैं, उसके मायने क्या हैं? राहुल गांधी जी ने तो डेढ़-दो साल पहले से ही, मीडिया के सामने पूरा प्रस्तुतीकरण दिया था कि किस प्रकार से वोट चोरी हो रही है। तब लोग विश्वास नहीं करते थे। अब जब चुनाव आयोग के खुद के मेंबरों ने कहा कि हमारी बात खुद नहीं सुनते हैं, चीफ इलेक्शन कमिश्नर मिस्टर ज्ञानेश कुमार, 14 बार हमने कंप्लेंट करी है आपस के अंदर, कैबिनेट सेक्रेटरी को लिख के भेजा है, तब भी सुनवाई नहीं हो रही है।
तब जाके मीडिया में, इंडियन एक्सप्रेस में खबर आई, तब सबकी आंखें खुलीं कि भई ये क्या वास्तव में ये तो जो राहुल गांधी जी बोल रहे थे वो सच्ची बात सामने आ गई है। तब से ये इश्यू बना है। तो ये लड़ाई जारी रहेगी। हम चाहेंगे देश में डेमोक्रेसी बचे।
सवाल: सर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी ज्यादा आपको टारगेट कर रहे हैं...
जवाब : भजनलाल जी को तो मैंने तो कहा मुझे बहुत दुख हुआ है कि जिस प्रकार वो बोले हैं, बिना कोई तथ्यों के... और मैंने कल कहा था ना कि मैंने खाद की दुकान जब खोली थी 56 साल पहले, उस वक्त भजनलाल जी की उम्र उसमें 5 साल मुश्किल से थी, तो 5 साल मुश्किल से थी, तब मैंने दुकान खोली, एक कस्बे में, पढ़ाई करके, और उसको मैंने 6 महीने में बंद कर दिया क्योंकि मुझे चुनाव लड़ना था छात्र संघ अध्यक्ष पद का जोधपुर विश्वविद्यालय से। तो 6-7 महीने में दुकान बंद करके वापिस आ गए घर पे मैं, और चुनाव लड़ा भी मैंने वहां यूनिवर्सिटी का।
पर ये मैं पूछना चाहता हूं कि जब आप दो-तीन साल के या 5 साल के ही होंगे मान लो, तब भी आपको क्या मालूम पड़ा कि मैंने वहां पे क्या-क्या, जो आपने आरोप लगाए मेरे पर, खाद को लेके, बीज को लेके, नकली बीज, नकली खाद। तो इनको क्या सपना आया क्या? तो ये समझ के परे है।
सवाल: सर सरकार इनकी है, फिर भी ये लोकतंत्र बचाने की बात करते हैं...
जवाब : तो यही मैं कह रहा हूं कि आप जो इस प्रकार के आरोप लगा रहे हो, मुख्यमंत्री होकर के, हम तो आरोप लगाएंगे आपके ऊपर क्योंकि हम विपक्ष में हैं। अगर गलत है, आप खंडन कर दो। सही है तो सुधार कर लो, पब्लिक इंटरेस्ट के अंदर, पब्लिक का भला होगा। सरकार का काम यही होता है, विपक्ष तो बोलेगा। विपक्ष जब बोलता है तो उसमें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उसको सकारात्मक तरीके से लेना चाहिए, भई कि अगर विपक्ष बोला, तो उसमें कोई फीडबैक मिला है इनको तो हम ठीक कर लेंगे। और ठीक करेंगे तो किसका भला होगा? जनता का भला होगा, जिसके लिए आप सरकार में बैठे हो और हम विपक्ष में हैं। ये होना चाहिए,
ये उल्टा कर रहे हैं। हमने मिस्टर अग्रवाल के खिलाफ में जो आया था विला खरीदने का, इश्यू बनाया, हमने कुछ और जो फीडबैक हमारे पास आए थे वो हमने शेयर किए पब्लिक से मीडिया से। उसको लेकर के आपने ये स्थिति कर दी, आप क्या-क्या बोल रहे हो। आपको खुद को ही पता नहीं, किसी ने लिख के दे दिया दिखता है। जो लिख के दिया आपने बोल दिया।
अब जब आप 5 साल के ही थे उम्र में भई, तब मेरी दुकान का जिक्र कैसे आया? इसका जवाब भजनलाल जी दें। और मैं कह रहा हूं आप माफी मांग लो। माफी मांग नहीं रहे हैं। ये बात है।
सवाल : सर पिछले कुछ सालों से जो राजनीति की भाषा इस तरह से हो रही है, आजकल तो जैसे कुछ बयान दे देते हैं नेता, तो पार्टी के बाकी के लोग भी समर्थन करते हैं, पहले ऐसे नहीं होता था ?
जवाब : पॉलिटिकल पार्टियां हैं, वो तो अपने पक्ष के अंदर बोलेगी, एकजुट रहेगी। इसलिए मेरा मानना है कि जिस रूप में ये कुछ हो रहा है राजस्थान के अंदर, इसकी उम्मीद भजनलाल जी से नहीं थी। क्योंकि पहली बार वो एमएलए बने हैं, पहली बार मुख्यमंत्री बना दिए गए हैं। तो हमें तो यही कहना था इनको, भई कि आपको जिंदगी में चांस मिला है, आप लोकतंत्र का सम्मान करो, और वैसा ही व्यवहार आप विपक्ष से करो। पर जिस प्रकार का व्यवहार इनका हुआ है, मेरे ख्याल से इनके भी इंटरेस्ट में नहीं, मेरा मानना है। इनके इंटरेस्ट में नहीं हुआ है। जो कुछ हुआ है, भजनलाल जी खुद डैमेज हुए हैं, ये मैं कह सकता हूं। और आप ये बात तो पब्लिक से किसी को पूछ सकते हो राजस्थान के अंदर, कि आपके इन विचारों का, या आपकी टिप्पणियों का प्रदेश की जनता के मानस में क्या उसका इम्पैक्ट है, आप खुद मालूम कर लीजिए। फिर सुधार कर लीजिए, फिर माफी मांग लीजिए। मुझसे मत मांगो आप, पब्लिक से मांग लो।
सवाल : पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी कल इसी मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, बीजेपी को भी आड़े हाथों लिया है।
जवाब : अच्छी बात है , वो तो हमारे प्रदेश के अध्यक्ष हैं तो उनका तो बोलना वाजिब है, उनका हक़ बनता है। जिस प्रकार की भाषा काम में ली गई न उसको बीजेपी के लोगों ने भी, आरएसएस के लोगों ने भी लाइक नहीं किया है। जो समझदार उनमे हैं, जो राजनीति से हट के भी सोचते हैं वो कह रहे हैं ये तो बहुत गलत तरीका है इस प्रकार से। अब मुझे इतना बड़ा अवसर मिला तीन - तीन बार मैं मुख्यमंत्री रह लिया, तीन बार केंद्रीय मंत्री रह लिया , पांच बार एमपी रह लिया , छह बार MLA बन गया ,अब आपको कम से कम वो लिहाज तो करना चाहिए था कि मैं किसके बारे में क्या बोल रहा हूँ , ये तो लिहाज होनी चाहिए थी । ये मैं इनसे उम्मीद नहीं करता था इसलिए मैंने कहा कि मुझे बहुत दुःख हुआ है , मुझे बहुत पीड़ा हुई है आपके ये बोलने से , क्योंकि ये मेरा विश्वास था कि ऐसी भाषा ये बोल नहीं सकते । अब वो कह रहे हैं कि आप तो तिलमिला गए , तिलमिला मैं नहीं गया, मैंने जो आरोप लगाए थे उससे आप तिलमिला गए। आप तिलमिला गए इसलिए आपके मुँह से ये सब बातें निकल रही हैं जो अनर्गल भी हैं कपोलकल्पित भी हैं । अगर तिलमिलाता आदमी गिल्टी कॉन्शियस होता है , गिल्टी कॉन्शियस होने वाला ही तिलमिलाता है, अब तिलमिला गए मान लो वो तो उनके मुंह से जोधपुर में जो कुछ निकला वो तिलमिलाने का असर है। वो मुझे कह रहे हैं , मुझे तो पीड़ा हो रही है क्योंकि मुझे विश्वास आप पर था , अगर मुझे भजनलाल पर विश्वास नहीं होता मान लो कि इनकी प्रकृति यही है , ये बोल सकता है , हमें परवाह ही नहीं करनी चाहिए तब आदमी कोई बात बोलता है तो आप तिलमिला जाते हो कि ये क्या बोल गया मेरे बारे में पर मैं उम्मीद इनसे अच्छी करता था और फिर इन्होने कमेंट कर दिया तो मुझे बहुत पीड़ा हुई है और मुझे उम्मीद है कि आप सोच कर के कि प्रोवोकेशन में बोल गया हूँ मैं वो आप माफ़ी मांग लेंगे , मेरे से मत मांगो पब्लिक से मांग लो, यही तो होता है और क्या होता है । अब वो तो उनके ऊपर है कि वो मांगेंगे कि नहीं मांगेंगे, कि पब्लिक क्या जवाब देगी, वो समय आने पर पब्लिक जवाब अवश्य देगी।