Shri Ashok Gehlot
Former Chief Minister of Rajasthan, MLA from Sardarpura
मुख्य पृष्ठ
जीवन परिचय
फोटो दीर्घा
कार्यक्रम
प्रेस वार्ता
प्रेस-विज्ञप्ति
संपर्क करे
मजदूर दिवस के अवसर पर भरतपुर की रुदावल तहसील के गांव खेड़ा ठाकुर में सिलिकोसिस पीड़ितों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की।
दिनांक
01/05/2026
स्थान
रुदावल तहसील भरतपुर
इस गांव एवं आसपास के इलाके में पिछले कुछ वर्षों में ही 107 पीड़ितों की सिलिकोसिस से मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद, यहां अधिकांश सिलिकोसिस पीड़ितों की विधवाओं एवं उनके परिजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
कई लोगों ने बताया कि उनके सिलिकोसिस कार्ड नहीं बन रहे हैं, वहीं कई लोगों ने दूसरी किश्त न मिलने की शिकायत की। कुछ पीड़ितों का आरोप था कि यहाँ सहायता राशि के बदले रिश्वत मांगी जा रही है। इसके साथ ही, कई पीड़ितों ने समय पर पेंशन व पालनहार योजना की राशि न मिलने की समस्या भी बताई एवं अपने ज्ञापन नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली को दिए।
यह और भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का गृह जिला होने के बावजूद, यहां सिलिकोसिस पीड़ितों के परिजन सरकारी सहायता के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
मैं मुख्यमंत्री जी से आग्रह करता हूँ कि इन गांवों में विशेष कैंप लगाकर पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें और उन्हें उचित मदद पहुँचाएं।
Go to Top
Best viewed in 1024X768 screen settings with IE8 or Higher