Shri Ashok Gehlot

Former Chief Minister of Rajasthan, MLA from Sardarpura

'सत्यमूर्ति भवन'

दिनांक
05/07/2026
स्थान
चेन्नई


चेन्नई स्थित TNCC कार्यालय 'सत्यमूर्ति भवन' का दौरा कर नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री माणिकम टैगोर से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूर्व अध्यक्षों श्री के. सेल्वापेरुन्थागाई, श्री के.वी. थंगाबालू की उपस्थिति में तमिलनाडु पीसीसी के सभी अग्रिम संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों की बैठक को संबोधित किया।

दक्षिण भारत हमेशा से कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। जब 1977 में उत्तर भारत में कांग्रेस हारी, तब दक्षिण ने इंदिरा गांधी जी का साथ देकर देश को संदेश दिया, जिससे 1980 में कांग्रेस ने उत्तर भारत में भी क्लीन स्वीप किया। आज दक्षिण के सभी राज्यों में कांग्रेस सरकारें हैं और तमिलनाडु में 60 साल बाद सरकार में भागीदारी से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

आज देश में लोकतंत्र खतरे में है और श्री राहुल गांधी इसे बचाने की लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसे हमें और मजबूत करना है।

अयोध्या राम मंदिर में हुए 'चंदा चोरी' के मामले से देश का हर नागरिक व गांव-गांव की जनता आक्रोशित है। जनता की आस्था के साथ हुआ यह खिलवाड़ 2029 में एनडीए (NDA) की करारी शिकस्त का कारण बनेगा।

Best viewed in 1024X768 screen settings with IE8 or Higher