Shri Ashok Gehlot
Former Chief Minister of Rajasthan, MLA from Sardarpura
मुख्य पृष्ठ
जीवन परिचय
फोटो दीर्घा
कार्यक्रम
प्रेस वार्ता
प्रेस-विज्ञप्ति
संपर्क करे
पूर्व पेट्रोलियम एवं माइंस के केंद्रीय मंत्री तथा गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता श्री दिनशा पटेल जी से उनके निवास पर भेंट
दिनांक
05/09/2026
स्थान
नाडियाड
आज नाडियाड पहुंचकर वर्ष 1956 से राजनीति एवं जनसेवा में निरंतर सक्रिय, 5 बार विधायक, 5 बार सांसद, पूर्व पेट्रोलियम एवं माइंस के केंद्रीय मंत्री तथा गुजरात कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता श्री दिनशा पटेल जी से उनके निवास पर भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी।
92 वर्षीय श्री दिनशा पटेल जी सक्रिय राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी सदैव अग्रणी रहे हैं। वर्तमान में आप सरदार वल्लभभाई पटेल मेमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन के रूप में अपनी अमूल्य सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में, विशेष रूप से बालिका शिक्षा के विस्तार में आपका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय व प्रेरणादायी है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना करता हूँ।
Go to Top
Best viewed in 1024X768 screen settings with IE8 or Higher