Shri Ashok Gehlot

Former Chief Minister of Rajasthan, MLA from Sardarpura

"वोट बचाओ, देश बचाओ"

दिनांक
25/10/2026
स्थान
जयपुर


आज जयपुर के कांस्टीट्यूशन क्लब में एआईसीसी के संगठन महासचिव श्री के.सी. वेणुगोपाल एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ "वोट बचाओ, देश बचाओ" महारैली की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शामिल हुआ।

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली यह रैली जनता के वोट के अधिकार और लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है।
मैं राजस्थान के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, साथियों और जागरूक नागरिकों से अपील करता हूं कि बड़ी संख्या में पहुंचकर इस लड़ाई को मज़बूत करें।

Best viewed in 1024X768 screen settings with IE8 or Higher