Shri Ashok Gehlot

Former Chief Minister of Rajasthan, MLA from Sardarpura

पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि

दिनांक
31/10/2026
स्थान
जयपुर


जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और वहां आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुआ।

इंदिरा जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। सरदार पटेल ने बिखरी हुई रियासतों को जोड़कर एक भारत बनाया। इन दोनों महान नेताओं की सोच एक ही थी: देश पहले, और देश की एकता सबसे ऊपर।

आज जब लोकतंत्र और वोट के अधिकार पर सवाल उठ रहे हैं, तब इनके विचारों पर चलना और ज़रूरी हो गया है। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में "वोट बचाओ, देश बचाओ" रैली में पहुंचकर लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में अपनी भागीदारी निभाएं।

Best viewed in 1024X768 screen settings with IE8 or Higher