Shri Ashok Gehlot
Former Chief Minister of Rajasthan, MLA from Sardarpura
मुख्य पृष्ठ
जीवन परिचय
फोटो दीर्घा
कार्यक्रम
प्रेस वार्ता
प्रेस-विज्ञप्ति
संपर्क करे
वोट बचाओ, देश बचाओ।
दिनांक
01/11/2026
स्थान
दिल्ली।
आज "वोट बचाओ, देश बचाओ" रैली के लिए रामलीला मैदान जाते समय अपने मोबाइल से कुछ तस्वीरें लीं। आज की रैली ऐतिहासिक है।
देश के कोने-कोने से आए लोगों का उत्साह बता रहा है कि जनता अपने वोट के अधिकार को लेकर जाग चुकी है। लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में हर नागरिक की भागीदारी ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
रामलीला मैदान में आज की रैली ने इतिहास रच दिया। जैसी रैली आज दिल्ली में श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की हुई है, वह "न भूतो न भविष्यति" वाली बात है। जहां तक नज़र जाती थी, वहां जनसमूह ही था। इतना उत्साह, अनुशासन और धैर्य था, और संविधान तथा लोकतंत्र बचाने के लिए हर कोई दृढ़ संकल्पित था।
आज की यह रैली आरएसएस, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री श्री अमित शाह और श्री ज्ञानेश कुमार के लिए बड़ा संकेत है कि पूरा भारत, चाहे युवा हों, किसान हों, व्यवसायी हों, मध्यम वर्ग हो, दलित हों, समाज के हर वर्ग के लोग, अपने वोट की रक्षा के लिए इन फ़ासीवादी और तानाशाही मानसिकता वाले लोगों के खिलाफ एकजुट हैं।
इस ऐतिहासिक रैली की सफलता के लिए श्री राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे और इंडिया गठबंधन के तमाम साथियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं राजस्थान समेत देशभर से रैली में आए सभी कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन का हृदय से धन्यवाद देता हूं।
आज की रैली से स्पष्ट संदेश गया है कि भाजपा सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, देश से वोट का अधिकार खत्म नहीं कर सकती। यह वोट चोरी अब चलने वाली नहीं है।
Go to Top
Best viewed in 1024X768 screen settings with IE8 or Higher